Uncategorized

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ मंडल बिलासपुर की चांपा शाखा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन …

img 20240910 wa00001199049982669431952 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। सात अगस्त को चांपा रेलवे कॉलोनी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ मंडल बिलासपुर शाखा चांपा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ,जिसमें चांपा स्थित सभी रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और नई कार्यकारिणी का गठन सभी रेल कर्मचारियों के अपार समर्थन के साथ संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की जय के जयकारों के साथ हुई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रमणि साहू ने की और प्रथम सत्र में कार्यक्रम में आए विभिन्न अतिथियों ने अपना वक्तव्य सभी कर्मचारियों के मध्य रखा जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री संतोष पटेल, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद नगाइच,जोनल संगठन मंत्री निमई बनर्जी, मंडल उपाध्यक्ष नूतन वर्मा तथा मंडल सचिव प्रोम्पी सिंह ने सभी कर्मचारियों के सामने उद्बोधन दिया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

द्वितीय सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में जोनल कोषाध्यक्ष ई. धर्मा राव को नियुक्त किया गया और उनके द्वारा नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमे अध्यक्ष -अजय कुमार,सचिव -धर्मेंद्र गिरी,कोषाध्यक्ष -दिलीप राठौर,सहायक सचिव -उदय कुमार, विक्रम सोनी ,कैलाश राठौड़,उपाध्यक्ष -असित हालदार, आशीष कुमार ,दिनेश चंद्र,सहायक कोषाध्यक्ष- यमुना कुमार,कार्यालय सचिव -ज्योतिष कुमार,संगठन सचिव- प्रियम कुमार,कार्यकारिणी सदस्य -राजकुमार, प्रदीप कुमार, तीर्थ कुमार, विशाल कुमार ,अजय भारती ,लक्ष्मी देवांगन ,वेद प्रकाश कौशिक, सेवक दास एवं अप्पा राव को बनाया गया।

Related Articles