छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना …

🔴 बुधवार 20 सितम्बर 2023 तपसी धाम स्थित डोगाघाट के हसदेव सरिता तट पर गाजे-बाजे के साथ किया जायेगा विसर्जन

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

चांपा। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रम कार्य में संलग्न लोगों ने भक्ति-भाव से मनाई और एक-दूसरे बंधुओं को बधाईयां और शुभ मंगलकामनाएं व्यक्त की। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सोने के व्यापारी सुशांत -मीरा चौधरी जी ने लोहार पारा , चांपा स्थित गोल्ड पैलेष स्थित सभागार में मूर्ति स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं । आचार्य पंडित पद्मेश शर्माजी ने इस पुण्य अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव आह्वान किया । इस मौके पर स्वर्ण एवं रजत समिति के सचिव शशिभूषण सोनी श्रीमति शशिप्रभा सोनी , अधिवक्ता संतोष सोनी संजना सोनी, सजीत सिंह रविंद्र कुमार द्विवेदी , श्रीमति संगीता पाण्डेय , मधुसूदन सोनी , डां• शांति कुमार ,राजेंद्र जायसवाल, कृष्ण कुमार देवांगन पहुंचें । धार्मिक आस्था रखने वाले शशिभूषण सोनी ने बताया कि हर वर्ष चौधरी दंपति सहित सोने-चांदी के आभूषण निर्माण और विक्रय कार्य में लगे कारीगर और व्यापारी अपने-अपने अंदाज में विश्वकर्मा भगवान का स्वागत करते हैं और श्रद्धालु भक्तों को पूजा-पाठ में शामिल करने स्नेहपूर्वक आमंत्रित करते हैं ताकि देश शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी का आशिर्वाद उन पर बना रहे । इस अवसर सुकांत धारा , स्वरुप बन्ना , मानिक मंड़ल झोल्टू , सतीश स्वर्णकार , संतोष, सत्यनारायण सोनी , सोमेंद्र सौरभ , सुजीत साव , सामंत , शशि ज्वेलर्स में भी विश्वकर्मा जी की मूर्ति प्रस्थापित कर पूजा की गई । सोनी जी ने बताया कि संसार के कल्याणार्थ देव विश्वकर्मा ने शिल्प,जल, खनिज,नौका, रथ , विमान , आभूषण , यंत्र आदि का आविष्कार कर अनेक शस्त्र की रचना किया हैंं । हम-सब कर्म, कर्मठता और कर्तव्य के साथ देवर्षि भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करें और उनकी स्मृति को संजोये।मूर्ति का विसर्जन दिनांक 20 सितम्बर को डोगाघाट के हसदेव नदी में शोभायात्रा के रुप में किया जायेगा

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles