Uncategorized

जंगल में जुआ खेलते 3 जुआरी पकड़ाए …

img 20241018 wa00742951533506847068635 Console Corptech

जांजगीर-चाम्पा। जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है।इसीक्रम में बलौदा पुलिस ने 3 जुआरियों को पकड़ा है उनसे 11 हजार रुपये नगद जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम ख़िसोरा के छाता जंगल में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है  सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया।आरोपी सीत कुमार यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम मडवा थाना जांजगीर, यशवंत यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम सरखो चौकी नैला,शिव कुमार नागरची उम्र 35 वर्ष ग्राम कुदरी थाना जांजगीर  को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 11000/ रूपये नगदी, 52 पत्ती तास, मौके से 5 नग मोटर सायकल बरामद किया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित कर गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles