Uncategorized

चांपा के विभिन्न जगहों में मनेगा आजादी का जश्न,नपाध्यक्ष जय थवाईत एवं नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन आन बान व शान से लहराएगें तिरंगा …

img 20240814 wa00434004176184657740963 Console Corptech

चांपा। भारत की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस शहर में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों में आन, बान व शान से तिरंगा लहराएगा। शहर के विभिन्न जगहों में ध्वजारोहण के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके मुताबिक सुबह 7:30 बजे नगरपालिका कार्यालय भवन में नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत,नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, सीएमओ, पार्षद, एल्डरमैन व नगरपालिका स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण करेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20240814 wa0004659774498771697539 Console Corptech

इसके बाद सुबह 8 बजे गांधी सामुदायिक भवन में नपाध्यक्ष जय थवाईत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास ध्वजारोहण करेंगे। वहीं सुबह 9:15 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी बापू बालोद्यान में तिरंगा फहराएंगे।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
fb img 17236281021306565623174706186454 Console Corptech

इसी तरह सुबह 10 बजे विवेकानंद उद्यान में नपाध्यक्ष जय थवाईत और 10:30 बजे पुराना फिल्टर प्लांट परिसर में नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ध्वजारोहण करेंगे। सभी ध्वजारोहण कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related Articles