Uncategorized

साप्ताहिक जनदर्शन में मांग एवं समस्याएं से संबंधित 91 आवेदकों ने दिया आवेदन …

img 20260602 wa00334664655399191281333 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों का जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए।

img 20260602 wa00345628126849098039691 Console Corptech

जनदर्शन में आज तहसील सारागांव के ग्राम कोसमंदा निवासी बलराम राठौर द्वारा राशन कार्ड से संबंधित, ग्राम देवरी निवासी राजकुमारी यादव द्वारा सीमांकन करावाने के संबंध में तहसील नवागढ़ के ग्राम उदयभांठा निवासी अमित कुमार शर्मा ने कृषि भूमि के सामने से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में, तहसील पामगढ़ के ग्राम मुड़पार च निवासी खोलबहरी पटेल द्वारा असंगठित कर्मकार मुत्यु दिव्यांग सहायता योजना की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन कराने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।

Related Articles