छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पत्नी की जचकी कराकर घर लौट रहा था, बाइक मोड़ पर टकराई हुई मौत, खुशी का माहौल मातम में तब्दील …

जांजगीर-चांपा। पत्नी की जचकी कराकर घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ पर जा गिरी। उसके सिर में गंभीर चोट होने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब युवक के घर में शोक की लहर है। मामला नैला चौकी अंतर्गत ग्राम बोड़सरा का है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार खैरवार पिता सुखीराम 27 वर्ष ग्राम बोड़सरा का रहने वाला था। उसने अपनी पत्नी व परिजनों को साथ लेकर जचकी कराने जिला अस्पताल आया था। जचकी के दौरान प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। जिससे उसके घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जचकी के बाद जच्चा बच्चा व अपने परिजनों को आटो में बिठाकर बोड़सरा के लिए रवाना किया। इसके बाद वह खुद बाइक में अपने घर बोड़सरा जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सिवनी के पास मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles