Uncategorized

भव्य राजमहल की थीम पर मातारानी स्वयं अपने राज दरबार में राजरानी के रूप में होंगी विराजमान …


🔴 सिवनी चौक कोरबा रोड चांपा में हर साल की तरह भव्य दुर्गोत्सव कार्यक्रम के लिए सज रहा पंडाल …

चांपा। अग्रवाल सेवा समिति कोरबा रोड चांपा के तत्वावधान में प्रतिवर्शानुसार इस वर्श श्री शतचंडी महायज्ञ एवं भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शतचंडी महायज्ञ एवं पूजन का कार्य मथुरा पुरी से पधारे विद्वान ब्राहम्ण समिति द्वारा किया जाएगा।
इस वर्श दुर्गोत्सव हेतु साज सज्जा का थीम भव्य राजमहल के रूप में रखा गया है।

माता स्वयं अपने राज दरबार में राजरानी के रूप में विराजमान होंगी। प्रतिमा निर्माण हेतु स्थानीय सिद्धहस्त प्रसिद्ध मूर्तिकार भटगांव से आए करीगर हैं। पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन कन्या भोज, भव्य संगीतमय आरती तथा दर्शन के लिए आए श्रद्धालु भोग प्रसाद की व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है।
पिछले वर्शों में आयोजित दुर्गोत्सव को मिले प्रतिसाद को दृश्टिगत रखते हुए पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व की तरह सभी श्रद्धालुजनों से दुर्गोत्सव में पधारने का आग्रह किया है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री शतचंडी महायज्ञ में कोई श्री श्रद्धालु शामिल होकर पूजन व हवन में भाग ले सकता है। साथ ही कार्यक्रम में लोग स्वेच्छा से सहयोग भी कर सकते हैं।

Related Articles