Uncategorized

5 मई को छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में तीसरे वर्ष का आयोजन …

img 20260426 wa00971471614763647108716 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/खरौद।  वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 5 मई को खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने रात्रि 9 बजे से ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। इस कबि सम्मेलन में राजनांदगांव के हास्य कवि पद्मलोचन शर्मा ‘मुंहफट’, बेमेतरा के हास्य कवि रामानंद त्रिपाठी, कोरबा की श्रृंगार कवियित्री श्रीमती संतोषी ‘श्रद्धा’, साजा के ओज कवि ईश्वर साहू ‘आरुग’, बालोद के हास्य कवि कैलाश कुंवारा, जांजगीर ( खोखरा ) के कवि-गीतकार अनुभव तिवारी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन का संचालन बिलाईगढ़ के कवि (हास्य-व्यंग्य-गीत) शशिभूषण सनेही करेंगे।कबि सम्मेलन के पहले शाम 7 बजे से भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जहां विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा प्रस्तुति देंगे। वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’ में शामिल होने और काव्यपाठ का रसपान करने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में खरौद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों के साथ ही महामाया अध्यात्म सेवा समिति, इंदलदेव सेवा समिति, नारी शक्ति संगठन और युवा जागरण समिति के द्वारा सहभागिता निभाई जा रही है।

Related Articles