छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अधिक रकम का झांसा देकर नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा …

🔴 प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है।आरोपियों से मोबाईल, बैंक खाता का पास बुक एवं दस्तावेज किया गया जप्त।आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी तुस्मा द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी में रहने वाले चन्द्र प्रकाश साहु, चन्द्रकांत साहू, राखी लाल साहू , तुलेस यादव ,सुनील साहू, शिवरीनारायण मे रहने वाले चिरंजीव केशरवानी एवं अकलतरा मे रहने वाले अरूण पनारिया ये सभी लोग मिलकर गांव कटौद आकर प्रार्थी को बैंक मे एक अच्छी स्कीम आई है जिसमें पैसा जमा करने पर शुरू मे 5000 रू बैक मे जमा कर खाता खेालवाना पडे़गा उसके एक दो माह बाद मे 25000 रू मिलेगा कहते हुये प्रार्थी का नया खाता खुलवाकर उसको महादेव सटटा बुक एप मे देकर उस खाते का गलत तरीके से उपयोग किये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तार हेतु तत्काल टीम का गठन कर आरोपियो के ठिकानो पर दबिस दी गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शिवरीनारायण,अरूण पनरिया उम्र 32 वर्ष निवासी अकलतरा, चन्द्रकांत साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पोड़ी, चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पोड़ी, राखीलाल साहू उम्र 33 साल साकिन पोड़ी, तुलेश यादव उम्र 27 साल निवासी पोड़ी राछा और सुनील साहू उम्र 21 साल सा पोड़ी राछा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि नये लोगों का 5000 रू मे नया बैक खाता खुलवाने पर एक माह बाद 25000 रू मिलेगा ऐसी लालच देकर ग्राहक से 5000 रू और उनकी आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी लेकर बैक में खाता खुलवा लेते थे। उस खाता को महादेव सटटा बुक एप वालो को दे देते थे जिसके एवज मे उन्हें 25000 रू प्रति बैंक खाता के हिसाब से राशि प्राप्त होती थी जिसको आपस में बंटवारा कर लेते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी महादेव सट्टा एप बुक में काम करता था जिसमें अपने साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी के आईडी के माध्यम से लोकल स्तर पर महादेव एप सट्टा के क्वाईन से पैसे में ट्रांसफर को आपरेट करते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी लगभग 01 वर्ष पूर्व दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। आरोपियो के कब्जे से मोबाइल जिसके माध्यम से धोखाधड़ी करते थे ग्राहक के बैंक खाता एवं दस्तावेज को जप्त कर आरोपियों को दिनांक 28.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जायेगा। प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही प्रकरण में सम्मिलित 01 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण मे अन्य आरोपियो की संलिप्तता के संबंध मे विवेचना की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles