Uncategorized

चांपा नगर पालिका वार्ड नं. 26 से भाजपा प्रत्याशी हितेश सिंह राज ने तेज किया जनसंपर्क अभियान …

img 20250129 wa00239158276460373361979 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 26 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हितेश सिंह राज एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। हितेश सिंह राज ने पिछली बार अपने विपक्षी प्रत्याशी पुसाउ सिदार को हराकर जीत दर्ज की थी, और अब वे भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।विपक्षी प्रत्याशी पुसाउ सिंह पिछले कार्यकाल में पार्षद रह चुके है और अपने वार्डो में अनेको विकास कार्य किए है।इन दोनों के बीच काटे की टक्कर होगी

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जनसंपर्क अभियान में हितेश सिंह राज इन दिनों वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने अब तक के विकास कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि “प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में नगर में भाजपा प्रत्याशी को जिताने से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।”

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

जनता का मिल रहा समर्थन – वार्ड की जनता भी हितेश सिंह राज के जनसंपर्क अभियान में रुचि दिखा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने जो विकास कार्य किए, वह अन्य प्रत्याशियों से बेहतर रहे हैं। इस बार भी लोग उन्हें समर्थन देने की बात कह रहे हैं।भाजपा

संगठन का सहयोग- चुनाव प्रचार में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी सक्रिय हैं। पार्टी का कहना है कि चांपा नगर पालिका में भाजपा के अधिक से अधिक पार्षद जीतें, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।

चुनाव को लेकर वार्ड नं. 26 में मुकाबला रोचक हो गया है। अब देखना होगा कि जनता फिर से हितेश सिंह राज को अपना प्रतिनिधि चुनती है या किसी नए चेहरे को मौका देती है।

Related Articles