Uncategorized

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ, जीपीओ का किया गया वितरण …

img 20250603 wa00433214317224039732739 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) और मृत्यु सह उपदान भुगतान आदेश (GPO) प्रदान किए। जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक ने जानकारी दी कि रामकिशन खरे (विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह), पूरन लाल राठौर (शासकीय उ.मा.वि., जांजगीर), छत्तकुमारी कुर्रे (विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बलौदा), ब्रजेश सिंह (हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग, जांजगीर) और रोबीन दास महंत (शासकीय उ.मा.वि. कन्या, सारागांव) को कलेक्टर द्वारा श्रीफल और साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इसके साथ ही पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपादान भुगतान आदेश और पेंशन परिचय पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारियों को उनके लाभ त्वरित और व्यवस्थित रूप से प्राप्त हों।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, रामाधीन साहू, रामगोपाल यादव तथा अन्य कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles