Uncategorized

चांपा के वार्ड नं. 21 में पार्षद सहित मोहल्लेवासियों ने किया होलिका दहन …

img 20250313 wa01503359564984144575063 Console Corptech

चांपा। चांपा नगर के वार्ड नं. 21 में पार्षद श्रीमती रमशिला गिरधर देवांगन और पूर्व पार्षद नागेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में होलिका दहन का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहल्ले के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

होली के पर्व को पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। पूजा-पाठ के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द्र का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20250313 wa01495121540946018147715 Console Corptech

पार्षद रमशिला गिरधर देवांगन ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली को मिलजुल कर, प्रेम और शांति के साथ मनाएं। पूर्व पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने भी मोहल्लेवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मोहल्ले के बच्चों और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Related Articles