Uncategorized

हसदेव नदी में युवक की डूबने से मौत, 21 घंटे बाद मिला शव …

चांपा। हसदेव नदी में युवक की डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण साहू (उम्र 37 वर्ष) अपने बेटे और बेटी के साथ रविवार सुबह नदी में नहाने गया था। नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिन्हें बचाने के प्रयास में लक्ष्मीनारायण खुद डूब गया।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और चाम्पा पुलिस को सूचना दी गई। नगर सेना की बाढ़ आपदा टीम ने तुरंत सर्चिंग शुरू की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF को बुलाया गया। सुबह SDRF और नगर सेना की टीम ने संयुक्त रूप से पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया। लगभग 21 घंटे बाद युवक का शव घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर बरामद किया गया।

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles