छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चार थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले …

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने 5 टीआई सहित कुल 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।मुलमुला थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र जांजगीर किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों की तैनाती एक ही थाना क्षेत्र में ढाई साल या उससे अधिक समय से है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़े पैमाने पर तबादले किए जा सकते हैं। यह कदम पुलिस विभाग में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के नेतृत्व में जिले में न केवल तबादलों की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यशैली में पारदर्शिता और जनता से संवाद को लेकर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। एसपी पांडे की यह पहल जिले की पुलिस व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

img 20250531 095206388304084255228699 Console Corptech

सूत्रों के अनुसार, जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में एक और तबादला सूची जारी होने की संभावना है।

Related Articles