Uncategorized

महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष जन-जागरूकता अभियान …

img 20260103 wa00367851878224757344281 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के द्वितीय दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में जांजगीर क्षेत्र के भांठापारा मोहल्ले में महिला सुरक्षा विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की प्रमुख उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम के दौरान CSP जांजगीर ने उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा अभियानों के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठा सकें।
जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, गुड टच–बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव हेतु सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़छाड़, पीछा करने जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 सहित अन्य सहायता संसाधनों की जानकारी देकर आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस विभाग ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी स्कूलों, कॉलेजों तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सकारात्मक सोच विकसित हो और अपराधों की रोकथाम के साथ महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा गढ़वाल, भाजपा महिला अध्यक्ष उमा सोनी, मोहल्ले की महिलाएं एवं युवतियां, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय, अनुका तिर्की तथा महिला आरक्षक शालिनी सूर्यवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles