छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को जांजगीर पुलिस ने पकड़ा …

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन पर जिले के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित किया गयाहै। स्थाई वारंटी आरोपी का जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।इसी क्रम में जांजगीर पुलिस को14 साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 327 का अपराधिक प्रकरण न्यायालय में लंबित है, पेशी पर उपस्थित नही होने से न्यायालय जांजगीर द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारंट। न्यायालय जांजगीर का प्रकरण में स्थाई वारंटी भुवन केंवट पिता शांति लाल केंवट निवासी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर पेशी से गैरहाजिर चल रहा था। जिस कारण न्यायालय द्वारा इसका स्थाई वारंट जारी किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी को उसके सकुनत से विधिवत गिरफ्तार कर वारंट तामील कर दिनांक 12 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles