Uncategorized

बिहार में बन रहा अयोध्या से बड़ा राम मंदिर, मुख्य शिखर 370 फीट, बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग …

img 20240710 wa00103931985041861601235 Console Corptech

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया-चकिया मार्ग में बन रहे विराट रामायण मन्दिर का निर्माण तेजी से चल रहा है।20 जून, 2023 से प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ हुआ जिसमें जमीन के नीचे 100 फीट गहराई तक 3200 भूगर्भ-स्तम्भों (पाइल) का निर्माण 10 महीनो में पूरा कर लिया गया. जमीन के नीचे काम में काफी कठिनाई होती है जिसे कामयाबी के साथ पूरा किया गया

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अब दूसरे चरण का कार्य प्रारम्भ हुआ है। इसमें पहले कुर्सी (प्लिन्थ) तक का निर्माण होगा, जो करीब 26 फीट की ऊँचाई तक जायेगा। इस पर मजबूती के लिए कंक्रीट छत का निर्माण होगा जिसकी लम्बाई 1080 फीट तथा चौड़ाई 540 फीट होगी. उसके बाद तीन तलों का निर्माण होगा, प्रत्येक तल 18 फीट ऊँचा होगा।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

इस प्रकार, दूसरे चरण में 1080 फीट लम्बा, 540 फीट चौड़ा और 80 फीट ऊँचा निर्माण होगा। इसमें 22 मन्दिर होंगे जिसमें रामायण के महत्त्वपूर्ण सभी प्रसंग एवं सभी प्रमुख देवताओं के मन्दिर होंगे। आशा है कि डेढ़ से दो वर्ष के बीच में यह काम पूरा हो जायेगा।

images283294917703010239292834 Console Corptech

270 फीट होगा मुख्य शिखर की लंबाई
विराट रामायण मंदिर के दूसरे चरण के निर्माण में 185 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है. तीसरे चरण में शिखर का निर्माण और पूरे मन्दिर की सजावट (फिनिसिंग) का कार्य होगा।विराट रामायण मन्दिर में कुल 12 शिखर होंगे. मुख्य शिखर 270 फीट ऊंचा होगा।

महावीर मंदिर उठा रहा है सारा खर्च
अयोध्या के राममंदिर से भी विशाल मंदिर बिहार में बन रहा है. रामायण पर आधारित इस विराट रामायण मन्दिर के निर्माण में अब तक सारा खर्च महावीर मन्दिर ने अपने आन्तरिक स्रोत से किया है। इसके लिए धनराशि (फंड) जुटाने की मुहिम नहीं चलायी गयी है।इसके लिए बैंकों से बात की जा रही है और फूल-प्रूफ सिस्टम बनायी जा रही है, ताकि कहीं कोई मन्दिर-निर्माण के नाम पर चन्दा उगाही न करे।

संसार का सबसे बड़ा शिवलिंग
दूसरे चरण का सबसे कठिन काम संसार के सबसे बड़े शिवलिंग का अर्घ्या में स्थापित करना है। 33 फीट ऊँचा, 33 फीट गोलाकार और 210 मैट्रिक टन वजन के शिवलिंग को महाबलीपुरम से निर्माण स्थल तक लाना और क्रेन से इतने भारी शिवलिंग को अर्घ्या में स्थापित करना बहुत मुश्किल काम है।

इनके निगरानी में बन रहा है यह मंदिरसामानों के क्रय एवं आपूर्ति के लिए एक समिति बनी हुई है जिसके अध्यक्ष पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति पी.के. सिन्हा हैं।इसके अलावा बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव विजय शंकर दुबे, ले. जनरल अशोक कुमार चौधरी, आचार्य किशोर कुणाल, एन.आई.टी. के सिविल इंजिनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रख्यात वरिष्ठ स्ट्रक्चरल अभियन्ता  बी.के.मिश्र, प्रो. एल.एन. राम तथा अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए हैं।इस समिति की बैठक नियमित होती है और सारी प्रक्रियाओं का पालन कर सामूहिक निर्णय लिया जाता है और पूरी पारदर्शिता बरती जाती है।

Related Articles