Uncategorized

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटने से 8 से 10 लोग झुलसे …

img 20250513 wa00371303604274427370916 Console Corptech

सक्तीसक्ती थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में एक बड़े हादसे में 8 से 10 लोग झुलस गए। यह हादसा यमुना साहू के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग और फिर सिलेंडर विस्फोट की वजह से हुआ। आग को बुझाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों के बीच सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए थे। लेकिन अचानक घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20250513 wa00415916016099074642630 Console Corptech

हादसे में यमुना साहू का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घर में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगजनी की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles