Uncategorized

अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 204 पाव शराब बरामद, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए थाना अकलतरा क्षेत्र से 204 पाव अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मुखबिर की सूचना पर तरौद चौक में घेराबंदी थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक में शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तरौद चौक में घेराबंदी कर टीवीएस एक्सल बाइक (CG11 AZ 5541) को रोका। पूछताछ में बाइक सवारों ने अपने नाम सहदेव बंजारे (23 वर्ष) एवं शंकर खाण्डे (28 वर्ष) निवासी अकलतरा बताए। महिला आरोपी के घर से भारी मात्रा में शराब जब्त
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब अल्का बंजारे (38 वर्ष) के घर छोड़ने जा रहे थे तथा इससे पहले भी वहां शराब पहुंचा चुके हैं। पुलिस टीम ने महिला आरोपी के घर पर दबिश दी। दरवाजा नहीं खोलने पर वीडियोग्राफी के साथ पंचनामा तैयार कर दरवाजा तोड़ा गया, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी – सहदेव बंजारे  उम्र 23 वर्ष, शंकर खाण्डे उम्र 28 वर्ष, अल्का बंजारे उम्र 38 वर्ष सभी साकिनान वार्ड नं0 13 गुरुघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

बरामद सामग्री का विवरण
180 एमएल देशी प्लेन शराब – 91 नग (16.380 लीटर)
180 एमएल सुपर जीपसी फाइन व्हिस्की – 13 नग (2.340 लीटर)
कुल जब्त शराब – 204 पाव
कुल अनुमानित कीमत – ₹8,580
एक मोटरसाइकिल – CG11 AZ 5541
आबकारी एक्ट में केस, न्यायिक रिमांड
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, शरीफ खान, आरक्षक महेंद्र राज, कृष्णा पटेल, राज पांडे एवं रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles