Uncategorized

जांजगीर के भगत चौक में 62 साल से चली आ रही अखंड राम सप्ताह में शामिल होकर इंजी. रवि पाण्डेय ने लोगों के खुशहाली की कामना की….

जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय भगत चौक, पुरानी बस्ती जांजगीर में चल रहे अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ में देर रात शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

वहां उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की और मुहल्ले वासियों के साथ बैठकर राम नाम का कीर्तन सुना। ज्ञात हो कि भगत चौक पुरानी बस्ती जांजगीर में विगत 61 वर्षों से मुहल्ले वासियों के द्वारा अखंड राम नाम सप्ताह संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों से लोग संकीर्तन में शामिल होने पहुंचते हैं। इस अवसर पर संरक्षक रामचंद उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, पार्षद जितेंद्र देवांगन, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू बरेठ, प्रचार प्रसार प्रमुख हरीश राठौर , विनोद उपाध्याय सही भारी संख्या में मुहल्लेवासी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles