Uncategorized

जनदर्शन में पहुंचे मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 74 आवेदक …

img 20260512 wa00798491202869684671011 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील चांपा के ग्राम ग्राम सिवनी (च) निवासी राजाराम राठौर द्वारा जमीन की सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम खरौद निवासी राम यादव द्वारा बालिका समृद्धि योजना का लाभ दिलवाने, तहसील बलौदा के ग्राम मधाईपुर निवासी विक्रम प्रसाद लहरे द्वारा अतिक्रमण हटवाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम नवापारा निवासी शिवचरण यादव द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम कापन निवासी शोभाराम के द्वारा आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Articles