Uncategorized

चांपा में शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती मनाई गई …

चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं योगदान का स्मरण किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष किशन सोनी, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, पार्षद दुर्गा कुर्रे एवं तमिंद्र देवांगन सहित अन्य वक्ताओं ने शहीद नंदकुमार पटेल के व्यक्तित्व और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सेवक बूटू देवांगन, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली, मंडल अध्यक्ष राज सरोज, पार्षद तमिद्र देवांगन, दुर्गा कुर्रे, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, पूर्व पार्षद रंजन कैवर्त, राजू शर्मा ,इकबाल अंसारी, स्वाति बंसियार ब्लाक सचिव संजय साधवानी, ब्लाक महामंत्री अजय यादव, रामाराव, विनोद कुमार, राजू मुर्तुजा, पंकज साधवानी, इतवारी यादव, बसंत भार्गव, छबीलाल पटेल, गणेश विश्वास, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया। कांग्रेसजनों ने शहीद नंदकुमार पटेल को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

Related Articles