Uncategorized

चांपा मंडल में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश …

चांपा। संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत चांपा मंडल आज भोजपुर क्षेत्र में जनचौपाल और विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

मंच संचालन मंडल महामंत्री गोपीचंद बरेठ ने किया, जबकि स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत चाबू ने देते हुए सभी अतिथियों एवं जनसमूह का अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता संतोष अग्रवाल (शिवरीनारायण) और मोतीलाल डहरिया (जांजगीर) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश में जनधन योजना, धारा 370 हटाना, ट्रिपल तलाक समाप्त करना, राम मंदिर निर्माण, स्वच्छता अभियान, जिस देश में लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं थे उसमें मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के बैंक अकाउंट जनधन खाते के नाम से खोले गए,राम मंदिर की स्थापना, वही ट्रिपल तलाक को हटा कर एक मजबूत समाज की नींव रखी गई तो वही सामाजिक संरचना में एकरूपता का रंग को रंगा गया, जहां घर-घर में शौचालय बनाए गए तो वही भारत देश में स्वच्छता को लेकर जन अभियान चलाया गया आज यदि भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ मोदी को जाता है।

सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि भाजपा की पहचान गरीब कल्याण, सुशासन और सेवा के मूलमंत्र से जुड़ी है। उन्होंने संगठन की जड़ों को मजबूत करने के लिए सतत संवाद और सेवा की भावना को जरूरी बताया।

कार्यक्रम का समापन संयोजक पीतांबर अग्रवाल द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles