Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

झारखंड से अनाचार के फरार आरोपी को पकड़ा गया, चांपा पुलिस की कार्रवाई …

img 20250701 wa00515939471295433359934 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका से अनाचार के फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी अशोक कुमार (19 वर्ष), निवासी नाकों खुर्द, थाना बढ़गा गांव, जिला हजारीबाग (झारखंड) द्वारा एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार किया गया था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पीड़िता के परिजनों द्वारा 20 जून को चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसपर धारा 137(2) BNS, 87, 64(2), BNS एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, एएसपी उमेश कुमार कश्यप व SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी का सुराग लगाया और झारखंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक सिलमानी टोप्पो, सउनि ज्ञानप्रकाश खाखा, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक प्रहलाद दिनकर, महिला आरक्षक संगीता लहरे की अहम भूमिका रही।

Related Articles