Uncategorized

ED कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्काजाम, NH-49 तरौद चौक पर दिखा आक्रोश …

img 20250722 wa00181183262730442759744 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी (चक्काजाम) का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे से पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल और स्टेट हाईवे पर विरोध स्वरूप जाम लगाकर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20250722 wa00472775412888637103495 Console Corptech

जिले के तरौद चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर कांग्रेस द्वारा चक्काजाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। कार्यक्रम प्रभारी और जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक एवं जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठन इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
चक्काजाम पर बैठे कांग्रेसी नेता …

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक द्वेष और तानाशाही रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी सिर्फ बदले की कार्रवाई है, जो मोदी सरकार की डर और बौखलाहट को दर्शाता है।कांग्रेस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस और स्कूल वाहनों को पूरी छूट दी गई है, जिससे आमजन को असुविधा न हो।

img 20250722 wa0050872981084751684870 Console Corptech

इस विरोध कार्यक्रम ने जिलेभर में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और चेताया कि यदि ऐसी कार्रवाइयां बंद नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

img 20250722 wa00528115464347509400238 Console Corptech

Related Articles