Uncategorized

नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने रक्षाबंधन पर दी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

20250806 1441076851505932109511758 Console Corptech

चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक बताते हुए सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

नपाध्यक्ष श्री नामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का उत्सव है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि की प्रार्थना करती हैं, और भाई बहनों की रक्षा व सम्मान का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूती देने के साथ-साथ आपसी प्रेम, विश्वास और दायित्वबोध को भी उजागर करता है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर समाज में सौहार्द्र, भाईचारे और महिला सम्मान को और सशक्त बनाने का संकल्प लें। उन्होंने खासतौर पर बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles