Uncategorized

RKM प्लांट में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 से अधिक घायल …

img 20251008 wa00038045879845003662532 Console Corptech

सक्ती/डभरा। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित RKM पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत कार्य के लिए लिफ्ट के माध्यम से ऊपर जा रहे थे। लिफ्ट को करीब 75 मीटर ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर ही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। लिफ्ट में सवार मजदूर सीधे नीचे आ गिरे, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20251008 wa00262048207364810185329 Console Corptech

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि “लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हैं। सभी मजदूर बॉयलर मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। पुलिस मौके पर मौजूद है, स्थिति नियंत्रण में है।”

हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। एहतियातन डभरा पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर लिफ्ट में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

Related Articles