Uncategorized

अंधेरे से मिलेगी राहत: चांपा बिर्रा फाटक ओवरब्रिज पर शुरू हुआ स्ट्रीट लाइट लगने/ मरम्मत कार्य …

img 20260302 wa00621127984951698829944 Console Corptech

चांपा। चांपा बिर्रा फाटक ओवरब्रिज पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को नगर पालिका द्वारा चालू करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज की लगभग 80 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें बीते दो वर्षों से खराब पड़ी थीं, जिससे शाम होते ही दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।
सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल के प्रयासों से नगर पालिका चांपा द्वारा लाइट लगाने एवं उनके मेंटेनेंस का कार्य शुरू कराया गया। पहले चरण में कोरबा रोड की ओर की स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गई हैं, जबकि बम्हनीडीह दिशा की लाइटों पर कार्य प्रगति पर है, जिन्हें शीघ्र ही चालू किया जाएगा।
इस कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव का भी भरपूर सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइटें बंद होने के कारण ओवरब्रिज पर आए दिन हादसे हो रहे थे। खंभों पर लाइटें लगी तो थीं, लेकिन वे जलती नहीं थीं। जिम्मेदारी को लेकर सेतु विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती थी।
अब स्ट्रीट लाइटें चालू होने से ओवरब्रिज पर आवागमन सुरक्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे