Uncategorized

खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त …

img 20260320 wa01053235879104985989444 Console Corptech

जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुकिंग गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण तथा व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत अमरताल के श्रीआनंदम रिज़ॉर्ट स्थित मिस्टर वेज रेस्टोरेंट की जांच की गई। उक्त प्रतिष्ठान में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन पाए जाने पर 28 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसके साथ ही तिलई स्थित रोड़ा ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 3 नग घरेलू गैस सिलेंडर और तीन बर्नर वाला चूल्हा 2 नग और एक बर्नर वाला चूल्हा 1 नग, एक गैस पाइप और एक रेगुलेटर जप्त किया गया। साथ ही जांजगीर मुख्यालय के कलेक्टोरेट चौक स्थित श्री कृष्णा डेयरी एंड डेली नीड्स में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर और एक नग एक बर्नर वाला चूल्हा जप्त किया गया। जिले में कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक उपयोग रोकने हेतु लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे