



जांजगीर-चांपा। निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक चर्चा की।


उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद रवाना हुए हैं। उनके प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रभारी व्यवस्था के तहत श्रीमती निवेदिता पाल को जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


कार्यभार ग्रहण के अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।








