Uncategorized

रेत माफियाओं पर जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4 वाहन जब्त …

img 20260408 wa00012391475875145353821 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत नदी घाटों में छापेमार कार्रवाई कर रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चांपा, बिर्रा एवं बम्हनीडीह क्षेत्र अंतर्गत स्थित हाथनेवरा घाट एवं पिपरदा घाट नदी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर सीमावर्ती जिला सक्ती तथा जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लगातार परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर निवेदिता पाल, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन एवं उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा नदी घाटों में मौके पर पहुंचकर अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 03 हाइवा एवं 01 ट्रैक्टर वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा पिपरदा एवं हाथनेवरा घाट नदी क्षेत्र में बिना चालक के खड़े हाइवा वाहन भी पाए गए, जिनके विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस एवं प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे