

चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका ममता जायसवाल को एक और बड़ी उपलब्धि हांसिल हुई है । शैक्षणिक नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ममता का चयन राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है । यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें अगले शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर में राज्यपाल के हांथो प्रदान किया जाएगा ।
सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण , शिक्षण अधिगम सामग्री और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रूचि , आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने का प्रयास किया है ।उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सामुदायिक सहभागिता और नवाचार को नई दिशा दी है । पिछले आठ वर्षों से वे स्वयं के खर्चे से घर ही निःशुल्क समर कैंप संचालित कर रही है । समर कैंप से अब तक 300 बच्चें लाभान्वित हुए है । समर कैम्प में बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ साथ उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमे हुनर विकसित करने का काम कर रही है । बच्चों में आत्मविश्वास जागृत कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत प्रयास करती है । जिसका लाभ ग्रामीण बच्चों को मिलता है । उनके द्वारा आर्थिक एवं कमजोर रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ उनकी मदद भी करती है । वे गांव में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उन्हें जोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है । उन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से नवाजा गया है । जिले के कलेक्टर द्वारा उन्हें एफएलएन में उत्कृष्ट कार्य , समर कैंप में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है । ब्लॉक स्तरीय सहित अनेक संगठनों के द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है । अब उन्हें राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किया गया है ।
ओ डी दीवान स्कूल सोंठी ने किया ममता को सम्मानित – शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजभवन रायपुर में ममता जायसवाल को राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किये जाने की घोषणा के बाद ओ डी दीवान स्कूल सोंठी में ममता को शाल , श्रीफल एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया । स्कूल परिवार द्वारा उनके कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गयी । इस अवसर पर चेयरमैन महेंद्र धर दीवान , डायरेक्टर तन्मय धर दीवान , प्राचार्य रजनी दुबे , सुशील शर्मा , शिवप्रकाश जायसवाल सहित स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे ।



