Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा में मिला केशरवानी समाज को प्रतिनिधित्व,अल्का बनी मंत्री एवं सिंकी  कोषाध्यक्ष …

img 20260408 wa00665971841534391794663 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत चांपा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इस क्रम में केशरवानी वैश्य महिला सभा चांपा की अध्यक्ष अल्का केशरवानी को भाजपा महिला मोर्चा का नगर मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य महिला सभा की प्रचार मंत्री सिंकी गुप्ता को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं केशरवानी/गुप्ता समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ केशरवानी समाज के लोगों उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा
अल्का केशरवानी लंबे समय से सामाजिक एवं भाजपा के गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और केशरवानी समाज में महिला सभा चांपा के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं में एकजुट कर संगठित करने का काम किया है। वहीं सिंकी गुप्ता भी केशरवानी महिला सभा चांपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सक्रियता से निभा रही हैं।
भाजपा महिला मोर्चा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे