Uncategorized

23 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार …

img 20260411 wa00536317214317379171771 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम पेट्रोलिंग पर थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खोखरा क्षेत्र से प्रीतम राठौर (उम्र 27 वर्ष), निवासी खोखरा जांजगीर, को 23 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,450 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध शराब परिवहन व बिक्री की पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

shrinathji Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जय प्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, लीला राम साह, रेखा यादव एवं नीतीश विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles