Uncategorized

नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनावी सुर्खियां : विजय शर्मा के करीबी अमन प्रताप सिंह की मां रत्नप्रभा सिंह मैदान में …

img 20250126 wa00506701660181447229774 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से इस बार रत्नप्रभा सिंह प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगी। रत्नप्रभा सिंह छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं ग्रामीण पंचायत मंत्री विजय शर्मा के करीबी माने जाने वाले भाजयुमो नेता अमन प्रताप सिंह की माताजी हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

रत्नप्रभा सिंह के मैदान में उतरने से नवागढ़ क्षेत्र में चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। स्थानीय राजनीति में उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि रत्नप्रभा सिंह को अमन प्रताप सिंह के प्रभाव और समर्थन का लाभ मिल सकता है, जिससे वे इस क्षेत्र में मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभर सकती हैं।जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 की जनता के बीच रत्नप्रभा सिंह की उम्मीदवारी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20250126 wa00495596385871030702104 Console Corptech

इस चुनाव में विकास, ग्रामीण मुद्दे और स्थानीय समस्याएं मुख्य एजेंडा होंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रत्नप्रभा सिंह अपने अभियान में जनता का विश्वास जीतने में कितना सफल होती हैं।

Related Articles