भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो-बूथ चलो-हॉस्टल चलो’ अभियान, छात्रावास में हुआ संवाद …






चांपा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार ‘गांव चलो–बूथ चलो–हॉस्टल चलो’ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल अध्यक्ष लव देवांगन के तत्वावधान में चांपा स्थित बालक छात्रावास में संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। छात्रों का मुंह मीठा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर मंडल महामंत्री गोपीचंद बरेठ, नगर मंडल उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन एवं नरेंद्र ताम्रकार, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, ईश्वर कंसारी, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक संजय देवांगन, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग देवांगन तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन उपस्थित रहे। इसके साथ फत्ते चंद देवांगन, शैलेन्द्र देवांगन, मनोज देवांगन, सुधीर सोनी, रिंकू वैष्णव, हितेश यादव, भोला देवांगन, अरुण देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और विद्यार्थियों सहित आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में पहल करना है।






