Uncategorized

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने किया पदभार ग्रहण, कुलदेवी माँ समलेश्वरी की पूजा-अर्चना से की शुरुआत …

img 20250316 wa00067260075419849460359 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम नगर पालिका के मुख्य द्वार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर सहित नपा स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20250316 wa00254922542584857215718 Console Corptech

इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने चांपा नगर की कुलदेवी माँ समलेश्वरी की पूजा-अर्चना कर नगर के सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई गई। इसके बाद अनाज से तौलकर तुलादान की परंपरा भी निभाई गई।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250316 wa00266288727698718834878 Console Corptech

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा, जिला भाजपा नेता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नगर के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर के विकास और स्वच्छता के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगडे विशेष रूप से उपस्थित थे।

img 20250316 1252502537227664662475369 Console Corptech

Related Articles