Uncategorized

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जनसंवाद और अभिनंदन कार्यक्रम …

img 20260412 wa00215941672633102596364 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा नेतृत्व के आह्वान तथा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार “गांव चलो, बूथ चलो, बस्ती चलो, हॉस्टल चलो” अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल द्वारा ग्राम बसंतपुर में भव्य जनसंवाद, ग्राम भ्रमण एवं अभिनंदन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए, जिससे संगठन और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूती मिली। इस अवसर पर ग्रामीणों को अभिनंदन पत्र के साथ बिस्किट व पानी का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकेश्वर स्वर्णकार (प्रदेश संयोजक, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा है। गांवों तक सीधे पहुंचकर जनसंवाद करना पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। विशिष्ट अतिथियों में चांपा मंडल उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन, ग्राम के पूर्व सरपंच यशवंत, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन देवांगन शामिल रहे। कार्यक्रम की अगुवाई युवा मोर्चा चांपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने की। उनके साथ युवा मोर्चा कार्यकर्ता शैलेन्द्र देवांगन, आकाश भोजवानी, रिंकू वैष्णव, अरुण देवांगन, नंदकिशोर यादव, निरंजन यादव, हितेश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

img 20260412 wa00232670033110128237243 Console Corptech

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला और अभियान को सफल बनाने में युवाओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles