Uncategorized

पीएम आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग का अनिवार्य रूप करें निर्माण – कलेक्टर …

img 20260413 wa00645053500153096348011 Console Corptech

🔴 कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए दिशा-निर्देशसभी शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने व तत्काल प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

       जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित सभी आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं संचय के कार्यों को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में नहीं है, वहां शीघ्र प्रस्ताव तत्काल प्रेषित करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों के संबंध में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा शासन की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचाई जाए।

बैठक में कलेक्टर ने श्री रामलला दर्शन योजना की समीक्षा करते हुए यात्रियों के दल रवाना करने के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को लक्ष्य अनुरूप योजना का लाभ प्रदान करने कहा। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें आधार अपडेशन कार्य, आरबीसी 6-4, महतारी वंदन ई केवाईसी कार्य, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles