Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान, कुलीपोटा में हितग्राहियों का सम्मान व जनसंवाद …

img 20260414 wa0029269597646429730668 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने हेतु “गांव चलो–बस्ती चलो” अभियान के तहत जांजगीर–चांपा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चांपा द्वारा ग्राम कुलीपोटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया तथा आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने गए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20260414 wa0030245299280335975530 Console Corptech

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। जनसंवाद के माध्यम से गांव के विकास, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर संतोष जब्बल, राजन गुप्ता, सलीम मेमन, अनिल कुमार साहू, रेशम लाल साहू, घनश्याम यादव, कोनदा यादव, रामशरण साहू, नर्मदा यादव, बुधवारा बाई यादव, तेरस पटेल, साहेब लाल साहू, पुराइन बाई, अनीता महंत, शतरूपा महंत, सरोजनी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने अभियान की सराहना करते हुए सहभागिता का संकल्प लिया

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे