बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर चांपा मंडल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कर्मठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान …






चांपा। भारतीय जनता पार्टी के देश व प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न एवं जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में भारत रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार 14 अप्रैल को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम चांपा मंडल के ग्राम कोटाडाबरी स्थित जयस्तंभ चौक में आयोजित किया गया।



इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को बाबा साहेब की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के कर्मठ, निःस्वार्थ कार्यकर्ता रामचरण पटेल, रोहित पटेल एवं गौकरण पटेल को गमछा श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा माताओं एवं वरिष्ठजनों का भी अभिनंदन पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।



जिसमें भारतीय जानता पार्टी चांपा मंडल से उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन,महामंत्री रामवल्लभ सोनी, महामंत्री गोपीचंद बरेठ, उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, मंगल चंद देवांगन, पूर्व महामंत्री महावीर सोनी, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,भाजयुमो अध्यक्ष लव कुमार देवांगन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री धनेश्वरी जागृति, बुनकर प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय देवांगन, भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी, कर्मठ कार्यकर्ता रामचरण पटेल ,रोहित पटेल, गौकरण पटेल,संतोष लहरें, फत्ते चंद देवांगन,शैलेन्द्र देवांगन, विक्रांत बघेल, आदर्श पाण्डेय, नवीन सोनी, आकाश भोजवानी, सिद्धार्थ पाठक,रिंकू वैष्णव, अरुण देवांगन, नन्द किशोर यादव, आकाश कुमार,सोमू कुम्हार सहित भारतीय जनता पार्टी चांपा मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।






