Uncategorized

रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 6 हाइवा एवं 3 ट्रैक्टर जब्त …

img 20260505 wa00291634967588589686911 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का औचक जांच किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20260505 wa00286998291912824330554 Console Corptech

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाइवा जब्त कर जब्त कर थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार जांजगीर क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर जब्त कर खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। साथ ही देवरहा, पीथमपुर, गढ़ापाली, केवा नवापारा क्षेत्र तथा जांजगीर मुख्य मार्ग में जांच करते हए कुल 4 हाईवा को खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे