Uncategorized

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी पर करारा प्रहार,ASI 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ..

img 20260510 wa01085794139766022247723 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/सक्ती। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसीबी बिलासपुर ने सक्ती जिले में पुलिस विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। यह रकम कुल 40 हजार रुपये की मांग की दूसरी किश्त थी।
ग्राम बालपुर, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बालपुर की सरस्वती जायसवाल द्वारा दर्ज मारपीट के मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में एएसआई एस.एन. मिश्रा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की मांग की थी।
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर यह सामने आया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका है और शेष 20 हजार रुपये लेना बाकी है। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई
दिनांक 10.05.26 को शिकायतकर्ता ने शेष रकम देने के लिए आरोपी को गुड्डू ढाबा, चंद्रपुर बुलाया। जैसे ही आरोपी ने 20 हजार रुपये की दूसरी किश्त ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी को मुखबिरों से आरोपी द्वारा लगातार रिश्वतखोरी की सूचनाएं भी मिल रही थीं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे