Uncategorized

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का जारी किया गया पीपीओ और जीपीओ …

img 20241108 wa00518295714128551340895 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किये जाने की पहल की गई है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने माह अक्टूबर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारियों में से 08 प्रकरण तैयार कर, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 04 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20241108 wa00553395971697737926044 Console Corptech

जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि प्रकरण स्वीकृत होने पर श्रीमती अन्नपूर्णा शुक्ला कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती उषा बाई जगत कार्यालय प्राचार्य शास.उ.मा.वि. बोडसरा एवं विष्णु बहादुर थापा, सेनानी 11 वीं वाहिनी छ.ग.स.ब. जांजगीर को कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा नीम के पौधे एवं साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपदान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही प्रदाय किये गये पौधे की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी दी गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles