


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए जिला बिलासपुर ग्रामीण के अंतर्गत जिला सरकार प्रकोष्ठ के लिए सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुशंसा पर की गई हैं।


जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से जनसंपर्क कार्यों में तेजी आएगी और सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेंगी।

कोटा विधानसभा से श्रीमती सरोज दुर्गा साहू (संयोजक),
मस्तूरी विधानसभा से सुशील चौबे (सह संयोजक),
बेलतरा विधानसभा से अखिलेश त्रिपाठी (सह संयोजक),
बेलतरा विधानसभा से अभिषेक वाजपेयी (सह संयोजक),
मस्तूरी विधानसभा से मुकेश यादव (सह संयोजक)
का दायित्व सौंपा गया है।
सह संयोजकों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।





