


चांपा। भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में संलग्न मजदूरों के हितों के लिए सक्रिय छत्तीसगढ़ राज्य से पंजीकृत संस्था श्री राम मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति में लगभग दो हजार पंजीकृत सदस्य हैं, जिनकी सहभागिता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार समिति के अध्यक्ष पद के लिए 27 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान स्थल समिति का मुख्य कार्यालय केराझरिया निर्धारित किया गया है। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मतगणना कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति ने पूर्व पार्षद नागेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं यासीन मेमन एवं किशन नामदेव को निर्वाचन पर्यवेक्षक, जबकि नरेंद्र वैष्णव एवं विमल राठौर को सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के अध्यक्ष धजा राम साहू, संरक्षक समद बेग एवं बहरता राम धीवर ने सभी नवनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की अपेक्षा व्यक्त की है।





