Uncategorized

स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवागढ़ के प्रभारी प्राचार्य को किया गया कार्यमुक्त, जिला मिशन समन्वयक को सौंपी गई जिम्मेदारी …

img 20250728 wa0060298158188640947202 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के आदेश पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अमित मेसी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

अमित मेसी वर्तमान में शासकीय हाईस्कूल, सिंउड़ में व्याख्याता (अंग्रेजी) पदस्थ हैं। चूंकि उक्त विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक की अनुपलब्धता से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, इसलिए छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उनके मूल विद्यालय में लौटाया गया है।

rajan Console Corptech

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, राजकुमार तिवारी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। यह आदेश अगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा।इसके अतिरिक्त, माइग्रेशन प्रमाण पत्र एवं अंकसूची जारी करने के संबंध में श्रीमती ममता शुक्ला, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवागढ़ के विरुद्ध विभागीय जांच की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में कलेक्टर ने संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Related Articles