Uncategorized

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, दो चैन मशीनें जब्त, 100 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई …

img 20260529 wa00645116725613309886306 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 28 मई 2026 को खनिज अमला जांजगीर एवं पुलिस दल जांजगीर द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ग्राम पीथमपुर–भादा क्षेत्र के रेत खदान में नियमों के विपरीत चैन मशीन से रेत खनन किया जाना पाया गया। इस पर खनिज अमले ने मौके पर ही एक चैन मशीन जब्त कर सील कर दी।

img 20260529 wa00665340309880037428337 Console Corptech

इसी क्रम में ग्राम देवरहा में भी खनिज रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक अन्य चैन मशीन को मध्यरात्रि में जब्त कर मौके पर सील किया गया। दर्ज प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2025 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में रेत के अवैध भंडारण पर लगातार कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लगभग 100 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles