Uncategorized

आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, दो युवक गिरफ्तार,जेल दाखिल …

img 20260530 wa00031417021354877298076 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित करने वाले दो युवकों को जांजगीर-चांपा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर टीम, थाना जांजगीर एवं थाना चांपा पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर अवैध सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश धीवर (25 वर्ष) निवासी घूरकोट, जांजगीर तथा रितिक देवांगन (22 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला, चांपा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles