Uncategorized

एसपी कार्यालय में हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धक्का-मुक्की, आरोपी जेल दाखिल …

img 20260602 wa00595084772731317443207 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है।

दिनांक 1 जून 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे पंकज कुमार चौबे (34 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुंचा। उसने अजाक-जवाक शाखा में एक आवेदन प्रस्तुत कर तत्काल पावती देने का दबाव बनाया। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी द्वारा आवेदन पढ़कर नियमानुसार पावती देने की बात कहने पर आरोपी भड़क गया। आरोपी ने आवेश में आकर महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम मेरे आवेदन को पढ़ने वाले कौन होते हो, चुपचाप रखो और पावती दो। इसके बाद उसने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख जब कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 221, 121(1), 132, 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles